CM फ्लाइंग फरीदाबाद द्वारा अवैध पार्किंग पर रेड
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
आज दिनांक 26 मई 2023 को गुप्त सूचना के आधार पर मथुरा हाईवे पर EF3 मॉल व मेनहट्टन माल के सामने ग्रीन बेल्ट पर अवैध पार्किंग की सूचना प्राप्त होने पर ASI शिव कुमार, प्रेम सिंह JE, HSVP व स्थानीय पुलिस के साथ टीम बनाकर सयुंक्त रेड की गई। मौका पर दो व्यक्ति ओमप्रकाश पुत्र अयोध्या वासी गाँव बाली जिला आरा बिहार व सुरेंद्र पुत्र पूर्ण सिंह वासी गांव बहबलपुर फरीदाबाद HSVP विभाग की जमीन में पर्ची काटकर पार्किग करते हुये मिले जिनसे पार्किंग के दस्तावेज पेश करने बारे कहा परन्तु कोई दस्तावेज पेश नही कर सके।पूछने पर बताया कि वे दीपक नाम के व्यक्ति के लिए काम करते हैं। ये लोग प्रति गाड़ी 30 रूपये वसूलते हैं। जिनके विरुद्ध अभियोग अंकित करने के लिए एक दरखास्त स्थानीय पुलिस को दी गई है ताकि नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सके।
