सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद द्वारा बल्लभगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी बारे की रेड

सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद द्वारा बल्लभगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी बारे की रेड

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद


दिनांक 25 मई 2023 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (ह.) फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुम्हारवाड़ा मोहल्ला में अवैध रूप से घरेलू जा रही है। इस पर सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह व मुख्य सिपाही बृजेश कुमार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (ह.) फरीदाबाद व खाद्य आपूर्ति विभाग के एस आई अखिल जैन व स्थानीय पुलिस चौकी अग्रसेन थाना सिटी बल्लभगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा राकेश सन ऑफ धर्मवीर हाउस नंबर 419 आजाद नगर बल्लभगढ़ के मकान नंबर 514 कुमारवाड़ा गली नंबर 2 की दुकान तथा गोदाम को संयुक्त टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण करने पर पाया गया की एचपी कंपनी के 10 घरेलू सिलेंडर जिसमें तीन भरे हुए और 7 खाली सिलेंडर, भारत गैस कंपनी के 19 घरेलू सिलेंडर जिसमें एक भरा हुआ वह अट्ठारह खाली सिलेंडर इंडेन गैस कंपनी के तीन खाली घरेलू सिलेंडर वह दो कमर्शियल खाली सिलेंडर व चार खाली सिलेंडर 5kg वाले जिसमें गैस भरी जा रही थी व 3 गैस भरने की मशीन मौका से बरामद की गई पूछताछ करने पर राकेश सन ऑफ धर्मवीर द्वारा गैस सिलेंडरों के कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किए इस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एसआई अखिल जैन द्वारा कॉल 34 गैस सिलेंडर व 3 छोटे गैस सिलेंडर व 3 गैस फीलिंग करने वाली सभी गैस सिलेंडरों को कब्जा में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।