दसवी सी.बी.एस .सी बोर्ड में 99% लाकर रचा कीर्तिमान
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
पिनाकी नरूला,एम .वी. एन अरावली हिल्स स्कूल , फरीदाबाद की छात्रा ने दसवी सी.बी.एस .सी बोर्ड में 99% लाकर कीर्तिमान रचा । पिनाकी ने एस.एस.टी. तथा संस्कृत विषय में *100* अंक प्राप्त किए ।
वह इसका श्रैय सर्वप्रथम ईश्वर को देती हैं । इसके बाद वह अपने अपने माता पिता और छोटी बहेन चार्वी का आभार व्यक्त करती है । वह इस सफलता को शिक्षकों के प्रयास का परिणाम मानती हैं।
