ददसिया में गुरुकुल का शिलान्यास किया गया- डॉ एमपी सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
14 मई 2023 डॉ अमरदेव शास्त्री ने बताया कि फरीदाबाद जनपद के गांव ददसिया में 2 एकड़ जमीन आर्य कन्या गुरुकुल के लिए श्री कृष्ण त्यागी और डॉ सुभाष कौशिक ने दान दी है जिसका शिलान्यास स्वामी चितेश्वरानंद महाराज, पदम श्री डॉ सुकमा आचार्य कन्या गुरुकुल रोहतक, आचार्य ऋषि पाल गुरुकुल इंद्रप्रस्थ ,आचार्य शिव कुमार तथा देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफ़ेसर एमपी सिंह के द्वारा किया गया जिसमें मंच का संचालन आचार्य मनु देव के द्वारा किया गया तथा विश्व बंधु परिवार ने मुख्य यजमान के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई मथुरा वासी आचार्य उदयवीर ने भजन गाकर सबका मन मोह लिया गुरुकुल हसनपुर की बालिकाओं ने संगीतमय वेद पाठ किया इस अवसर पर फरीदाबाद के सभी आर्य समाज के प्रधान उप प्रधान सचिव व संगठन मंत्री उपस्थित रहे और अधिकतर फरीदाबाद के दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर दान देकर अपना अहम योगदान दिया ताकि सत्य सनातन संस्कृति और शिक्षा का अधिकतम प्रचार और प्रसार हो सके इस अवसर पर सभी महात्माओं और सन्यासियों ने अपने प्रवचन देकर सारी संगत को कृतार्थ किया तथा अंत में प्रसाद के रूप में भंडारे का आनंद लिया डॉ अमरदेव शास्त्री ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया
