मां के चरणों में जन्नत होती है- डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
13 मई 2023 आज रोटरी पब्लिक स्कूल और ब्लूमिंग किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफ़ेसर एमपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे डॉ एमपी सिंह ने मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं होता है जो मां का आशीर्वाद लेकर अपने कर्म क्षेत्र पर निकलते हैं उनको किसी प्रकार की दुख और तकलीफ नहीं होती है लेकिन जो मां के हृदय को विदीर्ण करते हैं दुख पहुंचाते हैं वह कभी सुखी नहीं रहते हैं
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने बताया कि हर वर्ष मई के दूसरे इतवार को मदर्स डे मनाया जाता है इस बार 14 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा डॉ एमपी सिंह ने कहा कि कुछ लोग एक ही दिन अपनी माता जी को खुश करने के लिए गिफ्ट देते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं लेकिन जो अच्छे और सच्चे इंसान होते हैं वह रोजाना ही मदर्स डे मनाते हैं हर मां अपने बच्चे को दुनिया से 9 महीने पहले जानना शुरू कर देती है और अपने सुख और चैन को छोड़कर उसके लालन-पालन में लगी रहती है मां सबसे पहली गुरु और शिक्षिका होती है वह अच्छी हमदर्द और दोस्त होती है वह हमेशा बच्चों की हौसला अफजाई करती है उनको हिम्मत और साहस देती है वह बच्चों की हर इच्छा को पूरा करती है खुद में भूखा रह लेती है खुद में बीमार रहकर दुख को सहन करती रहती है लेकिन डॉ के पास दिखाने तक नहीं जाती है लेकिन बच्चे को जरा सा कुछ हो जाए तो तुरंत डॉक्टर के पास लेकर भागती है चाहे भले ही किसी से कर्ज उठाना पड़े या उसके बदले में कुछ और भुगतान करना पड़े मां कितनी भी बीमार हो फिर भी बीमारी में उठकर अपने बच्चों के लिए भोजन तैयार करती है उनके वस्त्र आदि धोती है उनके बच्चों को भी पालती है और फिर भी उल्टी-सीधी भाषा को सुनती है और सहन करती है वह हर समस्या का समाधान होती है बच्चों पर सुख हो या दुख मां को पहले ही पता चल जाता है मां हर तकलीफ की दवा है वह बच्चों की भलाई तथा रक्षा सुरक्षा के लिए अपने पति सास ससुर रिश्तेदार और पड़ोसियों से भी लड़ जाती है वह दस्सी पंजी जोड़कर कोरचा कर के अपने बच्चों को अच्छे कपड़े पहनाती है उनके जन्मदिन को होटल पर मनवाती है 18 साल का होने से पहले ही उनको टू व्हीलर दिलवा देती है उनकी हर खुशी का ध्यान रखती है मां त्याग तपस्या और बलिदान की साक्षात्कार देवी है मां वास्तव में पूजनीय बंदनीय और प्रार्थनीय है हम सभी को मातृ दिवस पर संकल्प लेना चाहिए की अपनी मां को किसी प्रकार का दुख और तकलीफ नहीं पहुंचाएंगे तथा दिल से उनका सम्मान करेंगे बुजुर्ग मां को वृद्धाश्रम नहीं पहुंचाएंगे आज मदर्स डे ब्लूमिंग किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया तथा रोटरी पब्लिक स्कूल सेक्टर 19 में सुधा चौबे की अध्यक्षता में मनाया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने भी अपने अपने विचार रखे और निबंध प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया विजेता विद्यार्थियों को डॉ एमपी सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया जो कि वास्तव में प्रशंसनीय और सराहनीय कदम है ऐसा करने से विद्यार्थियों में स्वत ही संस्कार आ जाते हैं और अधिकतर विद्यालयों में उक्त प्रतियोगिताओं को कराना चाहिए
