मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा गायत्री रबड़ एंड केमिकल लिमिटेड फैक्ट्री प्लॉट नंबर 11 गली नंबर 3, आदर्श नगर, मलेरना रोड बल्लबगढ़ पर रेड

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा गायत्री रबड़ एंड केमिकल लिमिटेड फैक्ट्री प्लॉट नंबर 11 गली नंबर 3, आदर्श नगर, मलेरना रोड बल्लबगढ़ पर रेड

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

आज दिनांक 12 मई 2023 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर इलाका थाना आदर्श नगर मलेरना रोड प्लॉट नंबर 11 गली नंबर 3 में एक फैक्ट्री जिसका नाम गायत्री रबड़ एंड केमिकल लिमिटेड है जो चलती हुई हालत में मिली है जिसमें रबड़ के पार्ट्स बनते हैं जिसके संचालक ने प्रदूषण विभाग से भी कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया हुआ है।
उपरोक्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह व ई उप निरीक्षक, सतीश कुमार द्वारा श्री उज्जवल सिंह एस.डी.ओ. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड फरीदाबाद की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त फैक्ट्री को चेक किया गया।
निरीक्षण पर पाया गया कि फैक्ट्री मालिक द्वारा प्रदूषण विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया हुआ है।
इस संबंध में श्री उज्जवल सिंह एस.डी.ओ. पोलूशन कंट्रोल बोर्ड फरीदाबाद द्वारा मौका पर ही औपचारिकता पूरी कर ली गई है तथा आगामी कार्रवाई के लिए नियमानुसार नोटिस जारी किया जाएगा जी।