जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चीफ वार्डन को किया सम्मानित- डॉ राणा
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
12 मई 2023 जिला राजस्व एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ विजेंद्र राणा ने चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया उन्होंने बताया कि डॉ एमपी सिंह ने 300 प्रतिभागियों को 48 दिनों के अंदर चार समूहों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक प्रशिक्षित किया है तथा सभी विषयों पर मॉकड्रिल कराकर पूर्वाभ्यास कराया है जिसके लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण फरीदाबाद डॉ एमपी सिंह का अत्यंत आभार व्यक्त करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रोजेक्ट ऑफिसर गुरु करण ने बताया कि डॉ एमपी सिंह बहुत नेक दिल अच्छे और सच्चे इंसान हैं जिनका आशीर्वाद समय-समय पर हमें तथा हमारे विभाग को मिलता रहता है पूर्व में जितनी भी प्रशासन ने मॉकड्रिल कराई है सभी में अवैतनिक रूप से डॉ एमपी सिंह ने अपनी सेवाएं दी है तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निबटने के लिए 300 आपदा मित्र बनाने में जिला प्रशासन की मदद की है जिसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से मैं उन्हें बधाई देता हूं और उनका आभार व्यक्त करता हूं
