विधायक को विशेषाधिकार समिति का अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
बीजेपी पार्टी के कद्दावर नेता व ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा के विधायक नरेंद्र गुप्ता को हरियाणा विधानसभा के विशेषाधिकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर सभी ने विधायक नरेंद्र गुप्ता को बधाई दी। इसी कड़ी में कुलदीप सिंह साहनी मंडल अध्यक्ष बीजेपी ने विधायक को विशेषाधिकार समिति का अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी और कहा जिस प्रकार विधायक जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं वैसे ही उम्मीद है कि वह विशेषाधिकार विकास समिति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
