ए आर पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधन और सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया -डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
26 अप्रैल 2023 चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने अनंगपुर स्थित ए आर पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधन और सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जिसमें लगभग 115 छात्र-छात्राओं तथा 5 अध्यापकों ने भाग लिया इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने कहा कि अनहोनी कभी भी किसी भी जगह किसी के साथ हो सकती है इसलिए हमें पहले से जागरूक रहना चाहिए अपनी सुरक्षा में ही सब की सुरक्षा है इसलिए मकान बनाते समय आपदा प्रबंधन के नियमों की पालना करनी चाहिए ताकि भूकंप आने पर मकान गिरने की अवस्था में ना हो और जन धन की हानि ना हो इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जीवन अमूल्य है यह सड़क हादसों में नहीं गुजरना चाहिए 18 साल से कम उम्र किसी भी वाहन को सड़क पर नहीं दौड़ाना चाहिए तथा सड़क पर लगे चिन्ह और प्रतीकों का ज्ञान होना चाहिए यातायात के नियमों की मन से पालना करनी चाहिए सड़क पर झुंड बनाकर कभी नहीं चलना चाहिए सड़क पर चलते समय कानों में लीड लगाकर गाने नहीं सुनने चाहिए सड़क पर हमेशा बाय चलना चाहिए साइकिल मोटरसाइकिल को भार वाहक वाहन नहीं बनाना चाहिए इस अवसर पर विद्यालय की चेयरमैन अंजू भड़ाना ने डॉ एमपी सिंह का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया तथा उक्त कार्य में वंदना काजल और साक्षी की अहम भूमिका रही
