मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा GST चोरी के सम्बंध में की गई कार्रवाई

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा GST चोरी के सम्बंध में की गई कार्रवाई

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

आज दिनांक 26 अप्रैल 2023 को गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम तथा GST के अधिकारियों के द्वारा पुलिस चौकी सीकरी, फरीदाबाद पर नाका लगाकर चेकिंग की गई तथा उक्त सूचना के आधार पर ट्रक नंबर UP-80- GT-1027 को चेक करने पर उसके चालक हुकम सिंह के द्वारा पूरे दस्तावेज पेश न कर पाने पर जीएसटी विभाग के अधिकारी द्वारा चालान किया गया है। अब गाड़ी का सामान चेक करके नियमानुसार कार्रवाई करवाई जाएगी।