अपनी सुरक्षा से ना करो बगावत दुर्घटना को ना दो दावत -डॉ एमपी सिंह
फरीदाबाद
22 फरवरी 2023 हरियाणा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त सचिव संजीव कौशल के दिशा निर्देशानुसार विस्तार केंद्र फरीदाबाद में आपदा मित्र का 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसके नवमे दिन चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने इंडस्ट्रियल्स सेफ्टी पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जिसमें डॉ एमपी सिंह ने कहा कि जब-जब सावधानी हटती है तब तक दुर्घटना घटती है इसलिए हर कर्मचारी और अधिकारी को सुरक्षा नियमों की जानकारी ले लेनी चाहिए और पूर्णतया उनका पालन करना चाहिए जिसने भी सुरक्षा के नियम को तोड़ा है उसको दुष्परिणाम भुगतने पड़े हैं इसलिए काम करने से पहले सुरक्षा उपकरणों को पहन लेना चाहिए तथा सेफ्टी टूल्स की जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए और भारी काम करते समय सेफ्टी टेक्निक का प्रयोग करना चाहिए डॉ एमपी सिंह ने कहा कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह सुरक्षा की बातों को अपने आप से शुरू करें और जन जागरण हेतु जगह-जगह लोगों को समझाने के लिए सेमिनार तथा कार्यशालाओं का आयोजन करें ताकि दुर्घटना में होने वाली जनधन की हानि को कम से कम किया जा सके यदि आप अपने सपनों को साकार करना चाहते हो तो सुरक्षा संबंधी नियमों की पालना करनी ही पड़ेगी इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने इंडस्ट्रियल सेफ्टी क्या होती है इंडस्ट्रियल सेफ्टी क्यों जरूरी है औद्योगिक सुरक्षा का क्या उद्देश्य है औद्योगिक सुरक्षा का क्या स्कोप है आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा मशीनरी एक्सीडेंट हो जाने पर बचाव पक्ष में प्राथमिक सहायता देकर जान बचाने के तरीके बताएं बेहोशी का इलाज करना सिखाया सीपीआर देना सिखाया पट्टी और फट्टी का प्रयोग करना सिखाया तथा दुर्घटना स्थल से सुरक्षित स्थान तक ले जाने के तरीकों का पूर्वाभ्यास कराया
