आपदा में फंसे लोगों को तलाश करने के तरीके तथा निकालकर अस्पताल पहुंचाने के तरीकों से अवगत कराते हुए कराया पूर्वाभ्यास : डॉ एमपी सिंह

हरियाणा सरकार के द्वारा विस्तार केंद्र फरीदाबाद में 12 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिस के आठवें दिन चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने आपदा प्रतिक्रिया, आपदा पॉलिसी, आपदा रिकवरी, आपदा से पूर्व के बचाव तथा आपदा के प्रकार की विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने आपदा में फंसे लोगों को तलाश करने के तरीके तथा निकालकर अस्पताल पहुंचाने के तरीकों से अवगत कराते हुए पूर्वाभ्यास कराया जिसमें कंबल का स्ट्रेचर बनाना सिखाया तथा एंबुलेंस में लोडिंग और अनलोडिंग करना सिखाया इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने टू हैंड सीट, 3 हैंड सीट, ब्लैंकेट लिफ्ट, फायरमैन लिफ्ट, पिक ए बैग, ह्यूमन क्रेच आदि तरीकों से रोगी को उठाकर सुरक्षित तरीके से ले जाना सिखाया इस अवसर पर सीटीआर के इंचार्ज विभांशु तथा इंस्ट्रक्टर सुनील मुख्य रूप से उपस्थित रहे