हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी से आज हरियाणा की पहली महिला पत्रकार एसोसिएशन की महिला सदस्यों ने की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी से आज हरियाणा की पहली महिला पत्रकार एसोसिएशन की महिला सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की ।इस मौके पर जननायक जनता पार्टी के नेता नलिन हुड्डा भी मौजूद रहे उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में पहली बार महिला पत्रकार एसोसिएशन का गठन किए जाने पर संस्था की महिला पत्रकार सदस्यों को बधाई दी । इस मौके पर महिला पत्रकार एसोसिएशन द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष कुछ मांगे रखी । इस मौके पर महिला पत्रकार एसोसिएशन की प्रधान सुश्री पूजा शर्मा सहित अन्य महिला पत्रकारों को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आश्वासन दिया कि वे महिला पत्रकारों के हर संभव सहयोग के लिए हमेशा तैयार हैं । इस मौके पर प्रमुख रूप से महिला पत्रकार पूजा शर्मा के अलावा उषा शर्मा ,ज्योति शर्मा, पूजा भारद्वाज ,मानसी अरोड़ा, गौरी ,दीपा राना, ज्योति सिंह, आरती शर्मा, कोमल गुप्ता ,पूनम दत्ता, पूजा राठौर ,आंचल मिश्रा, प्रियंका सैनी, भारती दुबे आदि मौजूद रहे।