रोजी मलिक आनंद चेयरपर्सन हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड चंडीगढ़ द्वारा औचक निरीक्षण

Faridabad-जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के अंतर्गत चलाई जा रहे परिवार परामर्श केंद्र में श्रीमती रोजी मलिक आनंद चेयरपर्सन हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड चंडीगढ़ द्वारा 21 जनवरी 2023 को औचक निरीक्षण किया गया इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया जिसमें परिवार परामर्श केंद्र के अंतर्गत पारिवारिक विवाद के अतिरिक्त वृद्धाश्रम वह बच्चों के कल्याण के लिए भी कार्य करने का निर्देश दिया गया इस कड़ी में परिवार परामर्श केंद्र की सलाहकार श्रीमती मधु भाटिया एवं सुशील कुमार तथा मनोज बंसल उपस्थित रहे