फरीदाबाद : महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर तिकोना पार्क में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई. इससे पहले मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ और फिर धूमधाम से भगवान श्री गणेश को विराजमान किया गया. मंदिर में पूजा अर्चना का शुभारंभ करण भाटिया ने किया और भक्तों ने भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर करण भाटिया ने कहा कि भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. पूजा अर्चना के बाद मंदिर में प्रसाद का वितरण किया गया.
