सामाजिक संस्थाओं द्वारा दान की परंपरा बेमिसाल – राजेश नागर

लायंस क्लब द्वारा तिगांव गौशाला को इन्वर्टर भेंट करने के अवसर पर बोले विधायक राजेश नागर

फरीदाबाद

विधायक राजेश नागर की उपस्थिति में आज लायंस क्लब फरीदाबाद सेन्ट्रल ने आज तिगांव गौशाला में इन्वर्टर भेंट किया। इस अवसर पर नागर ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे दान से वह लोग भी मुख्यधारा में आ पाते हैं जो किन्हीं अनुपलब्धताओं के कारण अच्छे अवसरों से चूक जाते हैं।

नागर ने कहा कि लायंस क्लब ऐसे अनेक कार्य करता रहता है। यह बात किसी से छुपी नहीं है। लेकिन गौशाला में एक इन्वर्टर की जरूरत है। ऐसी जरूरत का पता करना और उसे पूरा कर देना, यही वास्तविक सेवा है। नागर ने कहा कि गौशाला में दान का महत्व और बढ़ जाता है। गौ में सभी देवी देवताओं का वास माना गया है। इसलिए गौओं की सेवा का अर्थ सभी देवी देवताओं की सेवा है। इस कार्य को करने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर चेयरमैन राकेश गुप्ता, जिला प्रधान शिव अग्रवाल, राजेश गुप्ता, राहुल सिंगल, बीडीसी मैंबर तेज सिंह अधाना, परशुराम प्रधान, हरिओम जोड़ला, मुकेश गुप्ता, इंदर भंवरा, बिल्लू गर्ग, एनके गुप्ता, रवि बोहरा, शिव अग्रवाल, सीएल जैन, राहुल सिंगला, एसएम नागपाल, आरके गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।