फरीदाबाद, 28 अगस्त (ब्यूरो): रक्तदान को महादान की संज्ञा इसलिए की जाती है क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। उक्त वाक्य फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सैक्टर-11 में ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में रोटरी क्लब सेंट्रल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहे। रक्तदान शिविर का आयोजन ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र तथा रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस मौके पर रोटरी ब्लड बैंक की टीम का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, मनोज मंगला, ब्रह्माकुमारीज मुन्नी दीदी, बीके नीलू, हेमलता, मीना, अनुपम, निरूपम, पूजा, नीरू,बीके राधेश्याम आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से आईपी सिंह प्रधान, सचिव नरेश वर्मा, हरीश सिंगला, इंद्रजीत कालिया, दीपक प्रसाद, हरविंद्रर कौर, रमणी सिंगला, मधु वर्मा, जय गुप्ता, प्रेम अमर आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर 57 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र की ओर से बीके मुन्नी दीदी ने विधायक नरेंद्र गुप्ता व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि रक्त की एक युनिट से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय व रोटरी क्लब के प्रयासों की उन्होंने सराहना की।इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने 155 बार रक्तदान करने पर रोटेरियन हरीश सिंगला व मात्र 29 वर्ष की उम्र में 46 बार रक्तदान करने पर उनके पुत्र पिंकुश सिंगला की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि ऐसे ही लोगों को आगे बढक़र रक्तदान के लिए आना चाहिए। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी मुन्नी दीदी ने कहा कि सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती इसलिए सेवा की भावना हमेशा लोगों में विद्यमान होनी चाहिए।
