एन.आई.टी विधानसभा में रोड़ बनाने के नाम पर हो रहा है बड़ा घोटाला : धर्मबीर भड़ाना
फरीदाबाद, 25 अगस्त। शहर के बदतर हालातो, टोल रोड के नाम पर अवैध वसूली, स्मार्ट सिटी के नाम पर मचाई गई लूट और नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार आंदोलनरत है। इसी क्रम में भ्रष्टाचार का एक और मामला उजागर करने आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ान, वार्ड नं. 11 से प्रभावी उम्मीदवार हरजिंदर सिंह मेंहदीरत्ता एवं समस्त कार्यकर्ताओं के साथ एन.आई.टी विधानसभा 86 में पहुँचे। भड़ाना ने बताया कि कुरुक्षेत्र स्कूल के पास सहारन रोड़ जो कि एक तरफ वार्ड नं. 6 और एक तरफ वार्ड नं. 11 में आती है। वह रोड़ वार्ड नं. 6 में 9 इंच तथा वार्ड नं. 11 में 4 इंच मोटाई की रोड बनाई जा रही है। भड़ाना ने बताया कि वार्ड नं. 6 की रोड़ ऊची होने के कारण जब कभी जलभराव की समस्या होगी तो पानी सीधा वार्ड नं. 11 की तरफ जाएगा और वार्ड नं. 11 में रह रहे लोगो के घरो में घुसेगा। इसी कारण वहां के स्थानीय लोगो में बहुत रोष है। एन.आई.टी. विधानसभा 86 के विधायक नीरज शर्मा पर तंज कसते हुए भड़ाना ने कहा की सडक़े पूरी टूटी हुई है, रोड पर पानी भरा हुआ है, मगर स्थानीय विधायक और पार्षद अपनी मस्ती में मगरुर हैं और विकास के बड़े बड़े वादे करते हैं। विधायक केवल काम कागजो में करते है जमीन स्तर पर कोई काम नही किया जाता हैै। जब भड़ान ने रोड़ को बनाने वाले अफसरो से बात की तो अफसरो ने कहा कि स्थानीय विधायक और सरकारी अफसरो ने जो फाईल पास कि है हम उस के मुताबिक ही रोड़ बनाएंगे हम अपने पास से कैसे बनाए। भाजपा सरकार पर वार करते हुए भड़ाना ने कहा कि बीजेपी सरकार ने फरीदाबाद का विकास नहीं, विनाश किया है। विपक्ष का कोई भी नेता, कोई भी पार्टी जब इनके विकास कार्यों की पोल खोलता है, तो उसको ई डी व विजिलेंस का डर दिखाया जाता है। भड़ाना ने कहा कि भाजपा के नेता स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में आए 2200 करोड़ रुपए भी डकार गए हैं। मगर, आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी, जब तक इनको जनता के सामने नंगा नही करेंगे, हम चुप नहीं बैठेंगे। भड़ाना ने भाजपा सरकार के विकास के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जिस प्रकार से बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली में दी जा रही हैं, उसी तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी लगातार शहर में जन सुविधाओं के मुद्दों को उठा रही है। पूरे फरीदाबाद शहर में आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएगी। उन्होने कहा की एनआईटी विधायक सत्तारूढ़ सरकार के साथ मिलकर जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। इसलिए अब जनता ने नेक नीयत वाली आम आदमी पार्टी का रूख कर रही है और फरीदाबाद में होने वाले नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी तख्ता पलटने का काम करेगी। इस अवसर पर उनके साथ हरजिंदर सिंह मेंदीरत्ता वार्ड नंबर 11 से संभावित उम्मीदवार, सुल्तान, प्रेम, कपिल, अजय शर्मा, रावत मेडिकल, मयंक, अमन, राहुल, जसविंदर सिंह, राम गौर, संदीप राव मुख्य रूप से उपस्थित थे
