फरीदाबाद, 25 अगस्त : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में मानसून में 25 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं तथा पौधे लगाने के साथ-साथ इनके रख-रखाव की जिम्मेवारी भी सुनिश्चित की जा रही है। उक्त वाक्य फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सैक्टर-16 में लाला लाजपत राय चौक पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने मौजूद भाजपा कार्यकत्र्ताओं से पौधे लगाए तथा उनकी जिम्मेवारी लगाई कि वे इनकी देखभाल भी करेंगे। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाकर इतिश्री करने से पर्यावरण बेहतर नहीं होगा बल्कि हमें इन पौधों की बच्चों की तरह देखभाल करनी होगी ताकि ये पौधे पेड़ बनकर न केवल पर्यावरण को शुद्ध करें बल्कि पर्यावरण असंतुलन को भी कम करें। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि इन पौधों की सुरक्षा के लिए ग्रिल व ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। इसके लिए बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पौधों से हम आक्सीजन लेते हैं तथा कार्बन डाई ऑक्साइड को पौधे ग्रहण करते हैं इसलिए हम सभी न केवल पौधे लगाएं बल्कि पेड़ बनने तक इनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, संदीप बंसल, मंडलाध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व पार्षद छत्रपाल, नरेश अग्रवाल, कृष्ण पाहवा, सुरेंद्र बबली, विनोद भाटी, गौरव सिंघल, मनोज अग्रवाल, प्रवीन शर्मा, कुलदीप सिंघल, टोनी पहलवान, श्रीचंद गौतम, पुनीत प्रधान, देवेंद्र गर्ग, यशराज जाजौरिया, यश जैन, शिव कुमार वशिष्ठ, कन्हैयालाल, शेखर, शंकर, विनोद प्रधान, अनिल अरोड़ा, हेमा ठाकुर, रेखा, जितेश पाराशर आदि मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने भाजपा कार्यकत्र्ताओं के साथ लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
