आई एल आर जसाना में वृक्षारोपण का सफल आयोजन

Faridabad: इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ एंड रिसर्च थाना फरीदाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा व प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय ने प्रांगण में पौधे लगाकर किए। इस अवसर पर अतिथि के रूप में नेहरू कॉलेज के प्रवक्ता डॉ भूपेंद्र कुमार मल्होत्रा व डॉ जोरावर सिंह जी, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर अध्यक्ष गायत्री राठौर उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वृक्ष हमें प्राण वायु प्रदान करते हैं। वह हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। अतः इनका रोपण अति आवश्यक है। इन पौधों को लगाने के बाद हमें इनकी देखभाल पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे यह बड़े होकर हमारे काम आ सके। इस कार्यक्रम का संचालन संस्थान के शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता श्री प्रवीण बांकुरा ने किया।