विपक्ष आपके समक्ष रैली से पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा में शुरू करेंगे परिवर्तन की लहर

आगामी एक मई की रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक आयोजित
फरीदाबाद। आगामी एक मई को फरीदाबाद के दशहरा मैदान में आयोजित होने वाली विपक्ष आपके समक्ष रैली सफल बनाने के लिए जिले के कांग्रेसियों ने की तैयारियों शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सैक्टर 16 के सर्किट हाउस में पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया की अध्यक्षता में कांग्रेसी नेताओं ने बैठक हुई, जिसमें रैली को सफल बनाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श  किया गया । बैठक में रैली में पार्किंग से लेकर मंच, और लोगों को रैली स्थल तक लाने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक नीरज शर्मा, तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह, वरिष्ट कांग्रेसी नेता योगेश गौड़ , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला, पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा , पूर्व वरिष्ट उपमहापौर मुकेश शर्मा,पूर्व पार्षद जगन डागर, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, कांग्रेसी नेता तरूण तेवतिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिलाष नागर, रेनू चौहान, गुलशन बगगा आदि मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्र्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई ने तमामा रिकार्ड ध्वस्त कर दिए है, पेट्रोल डीजल व रसेाई गैस के दामों ने आम आदमी कमर तोड़ दी है वहीं सब्जियों व फलों के दामों में भी निरंतर इजाफा होने से आम आदमी दो जून की रोटी के लिए मोहताज हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर देश से गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को हटाने पर तुली है और अगर ऐसे ही हालात रहे तो पूरे देश की जनता भाजपा सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतर जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार की नाकामियों के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए प्रतिपक्ष नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सभी जिलों में विपक्ष आपके समक्ष रैली का आयोजन कर रहे हैं । इस सन्दर्भ में फरीदाबाद में पहले ये रैली 24 अप्रैल को कि जानी थी  लेकिन अब इसको बदल कर एक मई को कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद बडी आबादी का जिला हैं इस लिए यहां पर हो रही रैली भी बडी होगी । ये रैली जिला स्तरीय रैली होगी। इस में सभी लोग मिलकर काम  करेंगे। बैठक में रैली को लेकर सभी कांग्रेसियों की ड्यूटियां भी लगाई गई और रूपरेखा तय की गई। बैठक में वरिष्ठ महिला नेत्री रेनू चौहान, नीरज गुप्ता, रोहित नागर, कृष्ण अत्री, महिला नेत्री गजना लाम्बा सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।