खेल नर्सरी में चयन के लिए खिलाड़ियाें का ट्रायल आगामी 15 अप्रैल को  

 

 

फरीदाबाद, 13 अप्रैल। खेल विभाग की तरफ से गाँव गढ़खेड़ा के राजकीय उच्च स्कूल में एथलीट की खेल नर्सरी खोलने का फैसला लिया गया है। जिला खेल विभाग की तरफ से नर्सरी में चयन के लिए खिलाड़ियाें के ट्रायल लेने का कार्य शुरू कर दिया गया है। खिलाड़ियों  के ट्रायल के लिए 15 अप्रैल, सुबह 6:30 बजे का समय तय किया गया है। खिलाड़ियों का ट्रायल फरीदाबाद के सेक्टर-12 खेल परिसर (स्टेडियम) में होगा। एक खेल नर्सरी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन होना है। चयन को लेकर खिलाड़ियों के आठ प्रकार के टेस्ट लिए जाएँगे। चयनित खिलाड़ियों को विभाग की तरफ से हर महीने सहायता राशि दी जाएगी। आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 और 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे।