फरीदाबाद। फरीदाबाद की वाईएमसीए सेक्टर 10 होकर निकलने वाली मुख्य सडक़ अब जल्द ही बनकर तैयार होगी , जिसके लिए बुधवार फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ,तिगांव से विधायक राजेश नागर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई टिपरचंद शर्मा, चंडीगढ़ से आये एफएमडीए के एसीएस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल, आईएएस गरिमा मित्तल ने फरीदाबाद की टूटी हुई सडक़ो का निरीक्षण किया। उसके उपरांत सेक्टर 8 फरीदाबाद ईएसआई हॉस्पिटल के सामने इक_ा होकर सभी के निर्णय के अनुसार अगले 2 दिन में इस सडक़ के निर्माण कार्य को शुरू करा दिया जाएगा। सबसे पहले बाईपास से लेकर वाईएमसीए तक सेक्टर 9 की तरफ वाली लेने को तैयार कराया जाएगा ।उसके बाद वाईएमसीए यूनिवर्सिटी से लगते सेक्टर 7 – 8 की तरफ की लेन तैयार कराई जाएगी । इस मुख्य रोड के बनने में करीब 2 से 3 महीने का वक्त लगेगा । इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह मुख्य सडक़ है जो कि तिगांव विधानसभा और बल्लभगढ़ विधानसभा व फरीदाबाद विधानसभा के लाखो लोगों को लाभ पहुंचाएगी। उसी के लिए आज समस्त अधिकारियों सहित रोड को बनाने पर सहमति बनी है। इस रोड के टूटने से लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। टिपरचंद शर्मा ने कहा कि अधिकारियों के साथ टूटे हुए रोड का निरीक्षण किया गया है, इस मौके पर अधिकारियों के साथ-साथ सडक़ को बनाने वाला ठेकेदार भी मौजूद रहा। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ आईएएस सुधीर राजपाल के सामने सडक़ को लेकर सारी बाते रखी। उन्होंने कहा कि आज अधिकारी यहाँ पर आए है तभी पानी का छिडक़ाव ओर गड्डो में मलवा डालने का काम किया जा रहा है, जबकि हर रोज लाखो लोग यहाँ से निकलने में दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है और गाडिय़ों में नुकशान हो रहा है। भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि शहरवासी धैर्य रखें एक तरफ से रोड बनने का काम शुरू हो जाएगा,रोड को रोका नहीं जाएगा एक साइड चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि पहले तारकोल की सडक़े बना करती थी जो एक ही बारिश के बाद टूट जाती थी लेकिन अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व स्थानीय विधायक नरेंद्र गुप्ता के प्रयासों से सीमेन्ट के रोड बनवाये जा रहे है।
