पाली के एसडीओ के खिलाफ कर्मचारियों ने जताया अपना रोष

फरीदाबाद। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के 220 केवी ग्रिड उपकेन्द्र पाली पावर हाउस पर जब हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारी संगठन हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन सर्कल फरीदाबाद के पदाधिकारी जब एसएसई पाली से बिजली निगम के पावर हॉउसों में काम करने वाले कर्मचारियों की धरातलीय समस्याओं से रूबरू होकर तथा उन्हें समाधान किए जाने को लेकर व उन समस्याओं के निदान के लिए मिले । तो एसडीओ हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम 220 केवी पाली के एसडीओ धर्मेंदर का रवैया यूनियन के नेताओं के प्रति बिल्कुल ठीक नही था । जिससे गुस्साये कर्मचारी नेताओं काफी देर तक अपने कर्मचारियों की परेशानियों से अवगत कराना चाहा । लेकिन एसडीओ धर्मेंदर के अडिय़ल व्यहवहार पर गुस्साये ॥स्श्वक्च वर्कर यूनियन के नेताओं ने स्स्श्व का घेराव कर खिलाफत में इक_ा होकर विरोधस्वरूप जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध जताया । इस मौके पर सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा, केंद्रीय कमेटी के नेता सतीश छाबड़ी, एनआईटी प्रधान विनोद शर्मा, ओल्ड फरीदाबाद प्रधान लेखराज चौधरी, बल्लभगढ़ प्रधान कर्मवीर यादव, सचिव मदनगोपाल, ग्रेटर फरीदाबाद प्रधान सुनील कुमार, अमित कुमार वशिष्ठ, अशोक लाम्बा, मुकेश धतीर आदि काफी कर्मचारी नेता एवम कर्मचारी मौजूद रहे ।