बजट में शिक्षा के अभिन्न अंग के रूप में डिजिटल तरीकों पर जोर : डा. प्रशांत भल्ला

मोदी सरकार का बजट दूरदर्शी और पूरी तरह शानदार : अरुण बजाज
फरीदाबाद। मानव रचना यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. प्रशांत भल्ला ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट 2022 में केंद्रीय वित्त मंत्री ने शिक्षा के अभिन्न अंग के रूप में डिजिटल तरीकों पर जोर दिया है। सभी भारतीय भाषाओं में ई-कंटेंट विकसित करने के साथ-साथ डिजिटल यूनिवर्सिटी के शुभारंभ के प्रस्ताव की हम सराहना करते हैं। दिए गए प्रस्तावों पर अमल करके देश भर के छात्रों के पास ‘व्यक्तिगत अनुभव के साथ सार्वभौमिक शिक्षा’ तक की पहुंच होगी। वन क्लास वन चैनल’ की पहल से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी जिसके वर्तमान संख्या 12 की तुलना में 200 चैनल होंगे। जबकि समग्र शिक्षा बजट में वृद्धि हुई है, हालांकि, सेक्टर की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए कुछ हद तक पूरा नहीं किया गया है। उधर अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य अरुण बजाज ने साल 22-23 का बजट 2साल से कोरोना काल मे लड़ाई लड़ते हुए एक सन्तुलित एवं बुनियादी ढांचे को सृदड करने वाला बताया है इसमे इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खास कर ध्यान रखा गया है जिसका हर क्षेत्र मे फायदा होगा। पांच नदियों को जोडऩे का काम सुखे एवं बाढ से आराम एवं कृषि क्षेत्र के लिए फायदेमंद हो सकता है मध्यम,लघु एवं शुक्ष्म उद्योगो के लिए अलग से बजट का प्रावधान इस समय आक्सीजन का काम करेगा साथ ही नये रोजगार का सर्जन भी होगा।आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना का भी एक साल का विस्तार अच्छा कदम है। स्टार्टअप कर प्रोत्साहन का भी मार्च 2023 तक का विस्तार स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करने वाला कदम है।वहीं कॉर्पोरेट कर मे छुट भी न्यू इन्वेटिव के लिए बढावा देने वाला कदम है। आईटीआर रिटर्न मे गल्ती सुधारने के लिए 2साल का समय दिया है यह भी अच्छा कदम है।कुल मिलाकर एक प्रोग्रेसिंव बजट है। उद्योगपति अरुण बजाज ने कहा है कि बजट में यह घोषणा हुई कि 130 लाख एमएसएमई को अतिरिक्त कर्ज दिया जाएगा. डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित किया जाएगा. पीएम ई-विद्या चैनल लाया जाएगा. 2000-23 में 80 लाख घर बनाए जाएंगे. पोस्ट ऑफिस में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा.स्टील की कीमत को कंट्रोल में करने की बात कही गई है, जिसका सीधा असर रियल एस्टेट पर पड़ेगा. इस बजट में कृषि, इंफ्रा से लेकर डिजिटल करेंसी के लिए बड़े एलान किए गए.आने वाले दिनों बिजली सस्ती होगी । कुल मिलाकर ये बजट दूरदर्शी बजट है और पूरी तरह शानदार बजट है।