फ्लॉप शो रहा आईआईएफ का कर्टेन रेजर मुख्य एसोसिएशन ने बनाई कार्यक्रम से दूरी

फरीदाबाद। आईआईएएफ यानि आईएमटी इंडस्ट्रीज एसो. फरीदाबाद द्वारा आयोजित की जाने वाली इंडस्ट्रीज एगजीबिशन का कर्टेन रेजर कार्यक्रम फ्लॉप शो साबित हुआ। इस मौके पर मुठ्ठी भर उद्योगपति ही मौजूद रहे जिसमें से अधिकतर एसो. के पदाधिकारी व सदस्य थे। कार्यक्रम के दौरान हॉल में पड़ी खाली कुर्सियां इस बात का प्रमाणित करती नजर आईं कि इस एगजीबिशन को लेकर अधिकतर उद्योगपति रुचि नहीं दिखा रहे। सूत्रों के अनुसार इस कर्टेन रेजर कार्यक्रम में फरीदाबाद की अन्य औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था परंतु किसी भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में रुचि नहीं दिखाई और वे अनपुस्थित रहे। आईआईएफ के पदाधिकारियों में भी औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों व अन्य उद्योगपतियों की अनुपस्थिति मायूसी का सबब बनी रही। बता दें कि 6 जनवरी से 8 जनवरी तक इस एगजीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। आईएमटी की प्रमुख एसोसिएशन फिमटिया यानि फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसो. ने भी इस एगजीबिशन से दूरी बनाई हुई है जिसके लगभग 200 सदस्य हैं। ऐसे में आईआईएएफ का कर्टन रेजर कार्यक्रम जिस तरह से फ्लॉप शो रहा, इस एगजीबिश्रन की सफलता पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

वहीं इस मामले में फिमटिया के जनरल सैकेटरी प्रवीन पाराशर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी इस औद्योगिक प्रदर्शनी में कोई रुचि नहीं है तथा उनके सदस्य इसमें हिस्सा नहीं ले रहे हैं।