सभी विभाग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता को दें: संजीव कौशल

– राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जिला में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की

फरीदाबाद, 17 नवम्बर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल के मार्गदर्शन में आज लघु सचिवालय सेक्टर- 12 के सभागार कक्ष में उपायुक्त जितेंद्र यादव व संबंधित विभागों के अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए श्री संजीव कौशल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सम्बंधित विभागों द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आम जनता को समय पर दें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी आवश्यक कार्यवाही को समय रहते पूरा करें और योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार करना भी सुनिश्चित करें ताकि योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा सके। बैठक के दौरान उन्होंने  जिला स्तर पर आधुनिक राजस्व अभिलेख कक्ष परियोजना की प्रगति, आधुनिक राजस्व अभिलेख कक्ष की स्थापना की स्थिति, राजस्व संपदा क्षेत्रों में ड्रोन इमेजिंग, शामलात देह भूमि की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जिला  उपायुक्तों से विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा- निर्दश देते हुए उपरोक्त विषयों सम्बंधित जरूरी कार्यवाही को समय रहते अंतिम रूप देने के आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों से उम्मीद जताई कि सभी के सांझा प्रयासों से उक्त विषयों सम्बंधित आवश्यक कार्यवाही निर्धारित समय सीमा से पूरे हो जायेगी जिससे आमजन को सभी योजनाओं का हर सम्भव लाभ मिल सके। बैठक में उपाय जितेंद्र यादव सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।