अभिलाष नागर बने फरीदाबाद युवा कांग्रेस के (ग्रामीण) अध्यक्ष


फरीदाबाद। 
देश के कई राज्यों में सम्पन्न हुए भारतीय युवा कांग्रेस के चुनावों में तिगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित नागर के पुत्र अभिलाष नागर फरीदाबाद युवा कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। अभिलाष नागर को कुल 9523 वोट हासिल हुए, जबकि अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार चुन्नू राजपूत को 2702 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार अभिलाष नागर ने 6821 वोटों से विजय हासिल की। अपने अध्यक्ष चुने जाने पर अभिलाष नागर ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्र्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.बी. श्रीनिवास, प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा आलावारू, राष्ट्रीय सचिव एवं युवा कांग्रेस हरियाणा प्रभारी दीपक भाटी चोटीवाला, सह प्रभारी सी.बी. चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप, विधायक नीरज शर्मा, पृथला क्षेत्र के पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरूण तेवतिया, पूर्व पार्षद जगन डागर सहित जिले के तमाम वरिष्ठ नेताओं व युवा नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से तिगांव, बल्लभगढ़, पृथला विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति ने युवा कांग्रेस से युवाओं को जोडक़र उनके पक्ष में मतदान कराया है, उससे युवा कांग्रेस नए जोश का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि वह सभी युवाओं को साथ लेकर महंगाई, भ्रष्टाचार की जननी भाजपा सरकार के खिलाफ जनआंदरोलन चलाएंगे, जिससे कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी को पुन: सत्ता में लाया जा सके।