पूर्व विधायक ने सीएम अनांउसमेंट के तहत वार्ड नंबर 10 में किया सीमेटिंग सडक़ का शुभारंभ
पूर्व विधायक बोले, विधायक न सही पर एक जनप्रतिनिधि की तरह कर रहा हूं क्षेत्र के लोगों की सेवा
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कोरोना महामारी के चलते विकास की जो गति धीमी पड़ गई थी, अब उन अधूरे कार्याे को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। श्री भड़ाना रविवार को सीएम अनांउसमेंट के तहत पास की गई वार्ड नंबर 10 के ब्लाक बाबा रामदास गुरूद्वारा वाली गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह सडक़ पूरी तरह से सीमेटिंड बनेगी और पिछले काफी समय से इस सडक़ को बनवाने की मांग उठ रही थी, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा था तो उन्हीं की घोषणा के तहत आज इसका शुभारंभ किया गया है और जल्द ये सडक़ बन जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना का फूल मालाओं से स्वागत किया। लोगों का आभार जताते हुए भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि बेशक वह इस क्षेत्र से विधायक नहीं है, लेकिन उन्होंने पिछले दो सालों से एक जनप्रतिनिधि की तरह क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में भागेदारी निभाई है और उनके विधायक कार्यकाल में जो-जो घोषणाएं उन्होंने की थी, उन विकास कार्याे को पूरा करवाया जा रहा है। श्री भड़ाना ने कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि विधायक जी को क्षेत्र की समस्याएं दूर करने का समय नहीं है वह केवल खुद को महिमामंडित करने के मुद्दे ढूंढते रहते है और उनके द्वारा पास करवाए गए विकास कार्याे का झूठा श्रेय लेने का असफल प्रयास करते रहते है लेकिन जनता उनके इस दोहरे चेहरे को भली भांति पहचान चुकी है और अब वह उनके झूठे वायदे में फंसने वाली नहंी है। नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सहयोग से पूरे फरीदाबाद जिले में विकास की बयार बह रही है और एनआईटी क्षेत्र के भी रूके हुए कार्य अब तेज गति से किए जा रहे है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 10 के पार्षद मनवीर भड़ाना, पूर्व पार्षद गजेंद्र पाल, मुकेश त्यागी, सुनील नागर, भीष्म नंबरदार, चुन्नी लाल, राजपाल डांगी, आरसी शर्मा, पप्पू , दीपक महता, पप्पू बंसल, सरदार अमृत , सर सातवंत सिंघ, पुष्कर भारद्वाज, रविंद्र फागना, विक्की प्रदीप झा, महेश भड़ाना, विकास आहूजा, खेरती लाल विनय कुमार जगत, सरदार मंदर मनजीत, रोहताश डबुआ भाजपा मंडल, संजीव सोम, सुरेश चंद, श्रीमती सरोज शर्मा, श्रीमती रजनी,श्रीमती सुलेख देवी, दीपक सेन, बिट्टू, बबलू , धर्मेश नागर, अशोक तलवार, सुरेंदर धीमान सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
