इकाई नगर निगम फरीदाबाद सफाई कर्मचारी यूनियन के 16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए विगत कल देर साय कर्मचारियों की फाइनल मतदाता सूची जारी

फरीदाबाद, 12 अक्टूबर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा कि इकाई नगर निगम फरीदाबाद सफाई कर्मचारी यूनियन के 16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए विगत कल देर साय कर्मचारियों की फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है। अब इस मतदाता सूची में न तो किसी का नाम शामिल किया जाएगा और ना ही नाम हटाया जाएगा।
3007 कर्मचारी मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं फाइनल मतदाता सूची जारी करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान एवं चुनाव अधिकारी नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि इस चुनाव में केवल नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्य ही भाग लेगें। श्री शास्त्री ने बताया कि एनआईटी जोन के बूथ नंबर 1 पर 505 वोटर, बूथ नम्बर 2 पर 450 वोटर बूथ नंबर 3 पर 471 तथा ओल्ड फरीदाबाद बूथ नंबर 4 पर 494 बोटर वाले बूथ नंबर 5 पर 520 वोटर तथा बल्लभगढ़ बूथ 6 पर 296 व बूथ नंबर 7 पर 271 वोटर शामिल किये गए हैं। जो 16 अक्टूबर के चुनाव में मतदान करेंगे।
नरेश कुमार शास्त्री उप महासचिव सुनील चिंडालिया उप प्रधान कमला चुनाव अधिकारी व जिला सचिव नानक चंद खेरालिया ने बताया कि संघ के संविधान के अनुसार संघ का सदस्य ही चुनाव लडऩे और मतदान करने का अधिकारी होगा श्री शास्त्री ने बताया कि और 16 अक्टूबर को एनआईटी कार्यालय में 3 बूथ तथा ओल्ड फरीदाबाद में 2 बूथ व बल्लभगढ़ में भी 2 बूथ बनाए गए हैं। जिसकी अनुमति निगम आयुक्त से ले ली गई है। मतदान का समय प्रात: 8 से साय 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। श्री शास्त्री ने कहा कि मतदान के बाद तुरंत मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया, राज्य उपप्रधान कमला व चुनाव अधिकारी व जिला सचिव नानक चंद खेरालिया ने कहा कि चुनाव की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला उपायुक्त, निगम आयुक्त, पुलिस आयुक्त एवं संबंधित सभी अधिकारियों को चुनाव संपन्न करवाने के लिए पत्र भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन नियमों के अनुसार सांगठनिक चुनाव में केवल संगठन के सदस्य ही मतदान करने एवं चुनाव लडऩे का अधिकार रखते हैं। इसलिए नगरपालिका कर्मचारी संघए हरियाणा के सदस्य इस चुनाव में शामिल होंगे। श्री शास्त्री ने नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों से  शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने की अपील की है श्री शास्त्री ने सभी कर्मचारियों से यह भी अपील की है कि कर्मचारी 16 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मतदान मतदान करें।