एडवोकेट प्रकाश वीर नागर दूसरी बार बने भाजपा विधि प्रकोष्ठ (हरियाणा) के प्रदेश मीडिया संयोजक

फरीदाबाद,7 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश संयोजक रणवीर सिंह ढाका ने फरीदाबाद के ऊर्जावान,जुझारू और भाजपा संगठन के लिए दिन रात मेहनत करने वाले प्रकाश वीर नागर एडवोकेट को विधि प्रकोष्ठ का दूसरी बार प्रदेश मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रकाश वीर नागर ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज मुझे एक बार फिर से प्रदेश भाजपा परिवार हरियाणा में जुडऩे का सोभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होनें कहा कि इसके लिये में रणबीर सिंह ढाका प्रदेश संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ, धूमन सिंह किरमिच वाइस चेयरमेन सरस्वती हेरीटेज बोर्ड, ओमप्रकाश धनकड़ प्रदेशध्यक्ष भाजपा,कृष्णपाल गुर्जर  सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री,नरेन्द्र गुप्ता विधायक फऱीदाबाद,गोपाल शर्मा जिलाध्यक्ष फऱीदाबाद का दिल से धन्यवाद करता हूँ। उन्होनें कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी दी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेगें।