नौकरी का झांसा देकर पैसे ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दस हजार नगद, 4 मोबाइल व एक स्कूटी बरामद
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी सबइंस्पेक्टर राकेश की टीम ने रविवार को चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लल्लन तथा सौरभ का नाम शामिल है। आरोपी लल्लन बिहार के मधुबनी जिले वहीँ आरोपी सौरभ गुडग़ांव के गांव घामरोज का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी लल्लन ने 18 सितंबर को थाना मुजेसर के क्षेत्र में एक महिला के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर उससे पैसे और मोबाइल फोन ठग लिया था। इसके साथ और भी कई ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है।आरोपी लल्लन के खिलाफ थाना मुजेसर में चोरी व् धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी लल्लन ऑटो चलाने का काम करता है जो पैसों की आर्थिक तंगी के कारण उसने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने का प्लान बनाया। 17 सितंबर को वह सेक्टर 4 कंपनी के बाहर अपनी स्कूटी लेकर खड़ा था तभी वहां से एक महिला जा रही थी तो आरोपी लल्लन ने उसको नौकरी का झांसा देखकर बातों में फंसा लिया था। आरोपी लल्लन ने महिला की परमानेंट नौकरी के लिए 14000 मांगे और पीडि़ता को सोहना बुला लिया। इसके उपरांत आरोपी ने पीडि़ता को यह बतलाया कि उसकी नौकरी सेक्टर 24 फरीदाबाद में लग जाएगी। वह अपनी स्कूटी पर बिठाकर उसको सेक्टर 24 फरीदाबाद ले गया और वहां पर पीडि़ता से उसका फोन लेकर फोटो निकलवाने के बहाने फोन लेकर और 13500 रुपए लेकर वहां से भाग गया। इसके उपरांत आरोपी ने अन्य आरोपी सौरभ को पीडि़ता से धोखाधड़ी से हासिल किया मोबाइल फोन 2000 में बेच दिया, सौरभ की गुरुग्राम में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है जो आरोपी सौरभ ने यह जानते हुए कि मोबाइल चोरी का है आरोपी लल्लन से वह मोबाइल खरीदा था। आरोपी लल्लन से वारदात में प्रयोग स्कूटी व जिस मोबाइल से वह पीडि़ता से संपर्क करता था वह मोबाइल फोन व मुकदमा हजा के 10000 बरामद हुए हैं। आरोपी सौरव से चोरी का खरीदा हुआ मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपी लल्लन से एक अन्य मोबाइल फोन गुडगांव से तथा एक मोबाइल फोन कापसहेड़ा दिल्ली से पीडि़ता से झांसे में लेकर धोखाधड़ी करके प्राप्त किए हुए थे। जो दोनों मोबाइल फोन बरामद हुए हैं वह दोनों पीडि़तोंओं को वेरीफाई करके उनको लौटाए गए, आज आरोपी लल्लन व आरोपी सौरभ सक्सेना को अदालत में पेश कर नीमका जेल भेज दिया गया है।