फरीदाबाद: संत निरंकारी मिशन द्वारा ब्रांचफरीदाबाद में सेक्टर 16 Aस्थित संत निरंकारी सत्संग भवन मेंआज 02 अक्टूबर, 2021 को एक कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया | शिविर प्रात: 10 बजे से आरम्भ हो कर दोपहर 4 बजे तक चला, जिसमें 18 वर्ष और ऊपर के 525 लोगों ने वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई | यह शिविर ईएसआई डिस्पेंसरी सेक्टर 19के सहयोग से पूर्णत: निशुल्क आयोजित किया गया| शिविर में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सम्बन्धित सभी दिशा निर्देशों का पूर्ण ध्यान रखा गया|
