जिस पर परिवहन मंत्री पं. मूलचंद शर्मा व टिप्पर चंद शर्मा बाबा रामकेवल के ज्ञापन को पढ़ा और तुरन्त फोन मिलवाकर सडक़ निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार व एक्सईएन जीपी वधवा से बात की। श्री वधवा परिवहन मंत्री श्री शर्मा को बताया ऑनलाईन परमिशन न मिलने के कारण सडक़ निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार की पेमेंट नही हो पाई है। जिस पर परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने काफी नाराजगी जताते हुए कहा कि मुझे नही पता सडक़ का काम आज शाम को चालू नही हुआ तो निगम अधिकारियों व ठेकेदार पर विभागीय कार्यवाही होगी। ऑन लाइन परमिशन अब तक क्यों नही ली अभी मैं स्वयं सडक़ पर जा रहा हूं। जिसके कुछ देर बाद ही ठेकेदार ने सडक़ निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। मौके पर ठेकेदार ने सरिया व अन्य सामान पुन: पहुंचाना शुरू कर दिया है।
अनशनकारी बाबा रामकेवल ने सडक़ निर्माण तुरन्त शुरू करवाने पर परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पं.टिपरचंद शर्मा का भी आभार जताते हुए शहर की अन्य सडक़ों के मरम्मत कार्य का अनुरोध भी किया। जिस पर मंत्री श्री शर्मा ने बरसात समाप्त होते ही सभी सडक़ों की मरम्मत युद्ध स्तर पर करवाने की बात कही।
