नाम आरोपीगण
1. विष्णु पिता बच्चू मली उम्र 42 वर्ष निवासी कटाफोड तहसील सतवास जिला देवास
2. राहुल घावरी पिता कैलाश घाबरी उम्र 32 वर्ष निवासी कताफोड ग्राम जिला देवास
3. हरिओम पिता बाबूलाल हिरवा उम्र 40 वर्ष निवासी शिव दर्शन नगर , मूसाखेड़ी इंदौर मूल निवासी रेहमानपुरा ग्राम तहसील सतवास जिला देवास एवं
4. दयाराम पिता सेकडिया भार्गव उम्र 35 वर्ष निवासी खुलचिपुरा ग्राम तहसील बागली जिला देवास
जप्त सामग्री-दो मोटरसाईकिल MP 41 NA 8846 एवं MP09 VK 4815, 05 नग रेड सेंट बोआ (दो मुहँ साँप), 03 नग मोबाईल फोन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसटीएफ श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा एसटीएफ इकाइयों को संगठित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मंल पुलिस अधीक्षक एसटीएफ इन्दौर श्री मनीष खत्री के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक एसटीएफ इकाई इन्दौर श्री सोनू कुर्मी के मार्गदर्शन में निरीक्षक सहर्ष यादव की टीम को वन्य जीवे की तस्करी करने वाले गिरोह को पकडने में सफलता प्राप्त हुई ।
दिनांक 23/09/2021 को एसटीएफ इकाई इन्दौर को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सुबह करीब 09.00 से 12.00 बजे के मध्य सतवास देवास जिले से होते हुए से राहुल घावरी एवं हरिओम हिरवा नामक दो व्यक्ति अपने अन्य दो साथियो के साथ मोटर साईकिल क्रमांक MP 41 NA 8846 एवं MP09 VK 4815 दो बैग मे दो मुह के 5 सांप लेकर इंदौर मे बैचने की फिराक मे आने वाले है जिस पर एसटीएफ इकाई इन्दौरकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों से कुल 05 नग दो मुहाँ सांप (RED SAND BOA) की तस्करी करने वाले गिरोह को पकडकर वन्यजीव का रेस्क्यू किया ।
आरोपीगण दिनांक 23/09/2021 को टीम द्वारा गंगोत्री वेयर हाऊस के पास आम रास्ता खुडैल जिला इन्दौरपर नाकाबंदी करते हुए संदेहियों की तलाश की गई जिस पर कुछ देर उपरांत दो मोटरसाईकिल MP 41 NA 8846 एवं MP09 VK 4815 से कुल 04 व्यक्ति आए जिनके पास एक एक बैग था जो पुलिस के वाहन को देखकर भागने लगे जिन्हे पिछाकर नाकाबंदी कर आरोपियों को पकडा गया जिनके पास से कुल 05 नग दो मुहाँ सांप (RED SAND BOA) मिले जिसे आरोपियो द्वारा अधिक दामो पर तस्करी हेतु लाए थे ।
कार्यवाही के दौरान पकडे गए आरोपियों से उक्त रेस्क्यू किए गए सांपों के अतिरिक्त अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर अन्य सांपों को रेस्क्यू कराने की कार्यवाही की जा रही है ।उल्लेखनीय है कि दो मुहाँ सांप (RED SAND BOA) का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2.25 करोड की किमत है तथा उक्त सांपों का उपयोग विभिन्न प्रकार की तांत्रिक क्रिया व दवाईयाँ बनाने में उपयोग किया जाता है।
एस टी एफ के टीम जिसके द्वारा सराहनीय कार्य किया गया – निरीक्षक सहर्ष यादव, सउनि झनक लाल पटेल , सउनि श्रीकृष्ण बोर्डे , प्रआर. जितेन्द्र चौहान , आरक्षक सतीश चौहान, रविन्द्र सिंह, ओमवीर सिंह, राहुल जाट , प्रशांत परिहार , सचिन भदौरिया , हेमंत वर्मा, शुभम कटारे, विकास भूरिया, भूपेन्द्र गुप्ता, सुभाष कोठे की सराहनीय भूमिका रही ।
