Faridabad : अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ ने डायनेमिक वर्ल्ड एजुकेशन कम्युनिटी, द्वारका, दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। प्राचार्य डॉo कृष्णकांत के साथ श्रीo विनीत, अध्यक्ष- ग्लोबल कनेक्टइस समझौते के हस्ताक्षरकर्ता थे।साथ ही,डॉo केo एलo कौशिक, डॉo नरेश कामरा, डॉo मनोज शुक्ला, डॉo शिल्पा गोयलएवं डायनेमिक वर्ल्ड एजुकेशन कम्युनिटी, द्वारका, दिल्लीकी तरफ़ से श्री अमित शर्मा और श्रीअजय राज राजन, डायरेक्टर सेल्स भी इस समझौते के साक्षी रहे । डॉo कृष्णकांत, प्राचार्य ने साझा किया कि इस समझौता ज्ञापन का मूल उद्देश्य छात्रों को विदेशों में उच्च शिक्षा के बारे में जागरूक करना है। एमओयू के तहत, छात्रों को विदेश में अध्ययन के लिए आवश्यक योग्यता, प्रक्रियाओं और शर्तों को समझाने के लिए तिमाही में कम से कम एक बार विभिन्न सेमिनार और परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में विदेश में अध्ययन से संबंधित विभिन्न तकनीकी मुद्दों जैसे प्रवेश प्रक्रिया उत्तीर्ण करना, वित्त की व्यवस्था और अन्य संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस श्रृंखला का पहला सत्र अक्टूबर माह में आयोजित किया जाएगा। डॉo कृष्णकांत और श्री विनीतदोनों इस एमओयू की सफलता को लेकर काफी उत्साहित थे।
