904 लोगों ने लाभ उठाया
फरीदाबाद: 17 अप्रैल 2021: सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से आज दिनांक 17 जुलाई 2021 को एक ही दिन में दो सत्संग भवनों मंे निशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया । दोनों ही स्थानों पर शिविर का आरंभ प्रातः 10 बजे किया गया जो दोपहर 4ः30 बजे तक चला । एन0आई0टी0 5 स्थित सत्संग भवन में कुल 464 एवं सैक्टर 21सी सत्संग भवन में कुल 440 नागरिकों ने टीकाकरण कर इस शिविर का लाभ उठाया । इन शिविरों में 18 वर्ष से उपर के लोगों को पहली व दूसरी डोज दी गई ।
यह शिविर बी0के0 अस्पताल के अर्न्तगत ई0एस0आई0 एवं यू0पी0एच0सी0 मेवला महाराजपुर फरीदाबाद के सहयोग से पूर्णतः निशुल्क आयोजित किया गया। विधायक श्रीमति सीमा त्रिखा ने शिविर का दौरा किया जहंा संत निरंकारी मिशन द्वारा की जा रही सेवा का आभार प्रकट किया, वहीं वैक्सीनेशन लगाये लोगों को सामाजिक दूरी और कोविड नियमों के पालन की प्ररेणा दी ।
शिविर को सुचारू रूप से चलाने में संत निरंकारी सेवादल का सराहनीय योगदान रहा। टीकाकरण के लिये आये लोगों को कतारों में व्यवस्थित रूप में चलाया गया। जहंा सरकार द्वारा जारी कोविड-19 संबंधित सभी दिशा निर्देशों को निभाया गया वहीं साफ सफाई का भी पूर्ण ध्यान रखा गया ।
