आरोग्य मित्र प्रशिक्षण कार्यशाला ( कोरोना योद्धा प्रशिक्षण कार्यशाला)

जैसा कि हम सभी को पता है कि देश में किसी भी प्रकार की,कभी भी, कहीं भी प्राकृतिक और मानवीय आपदा, बाढ़, भूकंप, दुर्घटना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा के माध्यम से सबसे पहले सेवा करने को राष्ट्र सर्वप्रथम के अपने उद्देश्य को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता मानता भी है और सिद्ध करता रहता है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में 24 घंटे दिन रात संघ ने लोगों को खाद्य सामग्री, राशन, खाने के पैकेट, दवा, ऑक्सीजन पूरे देश के सभी जरूरत मंदों को, देश के नागरिकों की जान, माल बचाने में बड़े पैमाने पर सहायता की।

पूरे प्रान्त में विभिन्न कार्यशाला करते हुए हमने 15 अगस्त को अपने फरीदाबाद महानगर में भी कार्यशाला की थी जिसमे 30 कार्यकर्ता तैयार किये गए थे और लक्ष्य रखा था कि फरीदाबाद महानगर की प्रत्येक बस्ती में आरोग्य मित्र प्रशिक्षण कार्यशाला ( कोरोना योद्धा प्रशिक्षण कार्यशाला) हो और समाज से हर बस्ती में 100 कार्यकर्ता और तैयार किये जाएँ।

इसी कड़ी में पिछले रविवार 29.08.2021 को तिलपत नगर, मदनलाल ढींगरा नगर, वीर सावरकर नगर और महृषि अरविंद नगर में इस तरह की 4  कार्यशालाएं आयोजित की गयी जिनमे 143 आरोग्य मित्र तैयार किये गए।
आज रविवार 05.09.2021 को फरीदाबाद पूर्व में इसी तरह की 5 कार्यशालाएं आर्य नगर, सूर्य नगर, दयानंद नगर, केशव नगर और मदनलाल ढींगरा नगर में आयोजित की गयी। जिसमे पहले तैयार किये गए आरोग्य मित्रों की सहायता से 204 नए आरोग्य मित्र तैयार किये गए हैं। ये सभी आरोग्य मित्र किसी भी क्षेत्र में अपना सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए समाज को हर विपदा में सहायता देंगे।
कोरोना से लडने के लिए आवश्यक सामग्री जैसे बेड, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, कॉन्सेंट्रेटर, गैस सिलेंडर, दवा, कोरोना के लक्षण, कोरोना से बचाव, कोरोना से उपचार, कोरोना के बाद के लक्षण, उनके निदान, समाज को जागृत करना आदि विभिन्न विषयों पर विभिन्न बुद्धिजीवियों ने कोरोना योद्धाओं को जानकारी दी। निम्न विशेषज्ञ बन्धुओं ने सत्र लिए:-
डॉ कमल गुप्ता, सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ पी एल जिंदल एक्स विजिटिंग फैकल्टी अपोलो और मेट्रो हॉस्पिटल, मुकेश जी विभाग कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक, राम बहादुर जी सह महानगर कार्यवाह, उमेश जी बौद्धिक प्रमुख सह कार्यवाह फरीदाबाद पूर्व, पवनजी, रामबाबूजी, संतोषजी, सुरेशजी, मनोजजी का उद्बोधन मिला और उन्होंने कहा कि हम समाज को जाग्रत कर रहे हैं और कोरोना की दूसरी लहर में हम विजयी होंगे अब देश में अब जान माल का नुकसान नहीं होने देंगे।