फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित इन्स्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किए। अपने संबोधन में सुप्रसिद्ध दार्शनिक एवं देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डॉ. रवि हान्डा ने कहा कि हम सभी शिक्षकों को तुच्छ एवं संक्रीण भावनाओं से उपर उठकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण चरित्र निर्माण के लिए समर्पित होना होना। शिक्षकों के सकारात्मक भूमिका के बगैर राष्ट्र निर्माण कदापि संभव नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के प्रध्यापकों को सम्मानित किया। शिक्षकों की ओर से डॉ. पारूल खन्ना, डॉ. आर एन सिंह, डॉ. मिनु ढेम्बला एवं डॉ. पूनम टोकस ने संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के प्राध्यापक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
