अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में 28 अगस्त 2021 को गणित विभाग के
तत्वाधान में ऑनलाइन वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सहकार्यता आई०
बी० (पीजी) कॉलेज, पानीपत द्वारा की गई। आयोजित व्याख्यान का विषय-
“मैथमेटिक्स बिहाइंड डाटा ट्रांसमिशन” था । इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप
में डॉ० अर्पणा गर्ग, हेड, गणित विभाग, आई० बी० (पीजी) कॉलेज, पानीपत उपस्थिति
थी । महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ० कृष्णकांत गुप्ता जी की प्रेरणा से
विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु इस प्रकार के व्याख्यान होते रहते हैं। कार्यक्रम की
शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ० के०एल० कौशिक जी तथा डॉ० नरेश कामरा जी
एसोसिएट प्रोफेसर के स्वागत वचनों के साथ हुई। मुख्य वक्ता ने डाटा ट्रांसमिशन,
कोडिंग और डिकोंडिंग के बारे मे विस्तार से बतया । उन्होने बड़े सहज ढंग से डाटा
ट्रांसमिशन के पीछे मैथमेटिक्स की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी । व्याख्यान
के उपरांत विद्यार्थियों ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा रखी । अतिथि
महोदय ने बड़ी प्रसन्नता के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर दिए । इस व्याख्यान से 55
विद्यार्थी लाभान्वित हुए । इस अवसर पर गणित विभाग के सभी प्राध्यापकगण
उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सुश्री प्रिया अरोड़ा असिस्टेंट प्रोफेसर के
धन्यवाद ज्ञापन द्वारा हुआ।
