आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर गियर अप उद्योग द्वारा एसजीएम पार्क में पीपल,नीम,जामुन और छायादार पौधे लगाए। इस मौके पर गियर अप के निदेशक रवीश तनेजा और उनका पूरा स्टॉफ मौजूद था। इस अवसर पर सभी देशभक्ति के गीतों पर खूब नाचे। इस मौके पर रवीश तनेजा ने कहा कि हमारी कंपनी द्वारा शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत 1 अगस्त 2021 से की थी। जिसमें कंपनी ने शहर में 2500 पौधे लगाने के लक्ष्य के तहत अपने सभी चैनल पार्टनस को पौधे वितरण कर उनको वृक्षारोपण का महत्व बताया। उन्होनें कहा कि आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कंपनी ने उक्त अभियान का समापन सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधे लगाकर किया। रवीश तनेजा ने कहा कि यह शहर हम सभी का है और इसे साफ सुथरा और सुन्दर बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
