Faridabad : सृष्टि ने रचा इतिहास। स्वंतंत्रता दिवस के दिन बनी हरियाणा में सबसे कम उम्र में राज्य स्तर पर प्रंशसा प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली बेटी। आज सेक्टर 12 फरीदाबाद हरियाणा में आयोजित राज्य स्तरीय स्वंतंत्रता दिवस समारोह में बेटी को माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया।
इस कविता को चरितार्थ कर दिखाया है फरीदाबाद हरियाणा की सृष्टि गुलाटी ने। आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर फरीदाबाद की सृष्टि गुलाटी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आजादी के दिन सबसे कम उम्र की पांच वर्ष 7 माह की बेटी सृष्टि गुलाटी को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया। यह एक ऐतिहासिक दिन है और इस दिन एक नया इतिहास भी बन गया। फरीदाबाद के सेक्टर 12 में आयोजित स्वंतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े ही शानदार ओर अच्छे तरीक़े से मनाया गया। कई गणमान्य अतिथि भी मुख्य रूप से उपतिस्थ रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, विधायक सीमा तिरखा, डिप्टी कमिश्नर जीतेंद्र यादव, एम.सी. कमिश्नर यशपाल यादव, रेड क्रॉस से विकास कुमार, विमल खंडेलवाल, सुनीता, विधायक नरेंद्रर गुप्ता, आदि गणमान्य अतिथि गण उपस्थिति रहे। सृष्टि गुलाटी को उनकी बहुमुखी प्रतिभा, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने और सामाजिक क्षेत्र में अच्छे कार्यों के लिए दिया गया। सामाजिक क्षेत्र में सृष्टि गुलाटी द्वारा रक्तदान के प्रति सभी को जागरूक करना, कोरोना काल मे अपने जन्मदिवस पर जरूरतमंद लोगो को मास्क वितरण करना, महिलाओं और किशोरियो को सेनिटरी पैड वितरण करना, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने आदि बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इस अवसर पर सृष्टि गुलाटी के माता-पिता ओर परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की यू.के.जी की छात्रा सृष्टि गुलाटी की इस कामयाबी पर सभी बेहद गर्वित महसूस कर रहे है। प्रधानाचार्य पवन गुप्ता ने कहा कि हमे गर्व है कि सृष्टि जैसी होनहार ओर प्रतिभाशाली बच्ची हमारे विद्यालय में पड़ती हैं। सभी ने एक सुर में कहा कि सृष्टि गुलाटी एक सभी के लिए एक प्रेणना बनकर उभरी है। इस कामयाबी के पीछे माता-पिता की बड़ी मेहनत लगी हैं। इस ऐतिहासिक पल को याद करते हुए पिता प्रवीन ने बताया कि बेटी की मेहनत और सभी के साथ से यह सब संभव हुआ है। माता प्रिया गुलाटी ने कहा कि एक समय कोई शब्द नहीं कह पा रहे है। खुशी का असीम अनुभव हो रहा है।
