फरीदाबाद-10 अगस्त। ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर अपने प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश बेनीवाल,महासचिव सोनू यादव,शैलेश चौधरी जिला कार्यकारी अध्यक्ष बी एम एस, जिला अध्यक्ष योगेश चौधरी और महामंत्री सतीश भाटी ने फरीदाबाद डीडीपीओ राकेश कुमार मोर को ज्ञापन सौंपा। श्री मौर ने बताया कि आपका 119 ऑपरेटरों का फंड आ गया है जिसे जल्द ही बीडीपीओ के माध्यम से आपके खातों में जमा करवा दिया जाएगा। आज सभी साथियों के चेहरे खिल गए जो अब तक अच्छी खबर न मिलने से मुरझाए हुए थे साथियों को मिठाई खिला कर अपनी प्रसन्नता का इज़हार किया। इससे पूर्व बाक़ी ऑपरेटर की सैलरी और बकाए के लिए ज्ञापन भी दिया गया।
भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष शैलेश चौधरी ने कहा कि संगठन सदैव कर्मचारियों के समर्पित भाव से उनके लिए तत्पर रहता है। भारतीय मजदूर संघ के प्रयासों से चाहे माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक करके और आर पार की घोषणा करके कर्मचारियों के बहुत सारे कार्य करवाता रहा है। आगे भी यह संघर्ष और जोर शोर से जारी रहेगा। हम भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के अध्यक्ष अशोक कुमार और ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर बॉडी का धन्यवाद व्यक्त करते हैं। मदन लाल कौशिक,वेद प्रकाश सैनी, मुनेश बेनीवाल, महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर भविष्य में भी चलते रहेंगे। पब्लिक हेल्थ ट्यूबवेल ऑपरेटर आर्गेनाइजेशन हरियाणा के जिला अध्यक्ष योगेश चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गेंदा राम,राहुल नवल, इंदर पाल सिंह भाटी, श्याम कुमार विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
