सुरक्षित यातायात के लिए मील का पत्थर साबित होगा मॉडल सडक़ सुरक्षा ज्ञान केंद्र : शत्रुजीत कपूर

फरीदाबाद में मॉडल रोड सेफ्टी नॉलेज सेंटर का उद्घाटन, हरियाणा ड्राइविंग मैनुअल एवं सडक़ संसार पुस्तक का लोकार्पण
फरीदाबाद। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव शत्रुजीत कपूर ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग के लिए परिवहन विभाग एवं मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) द्वारा फरीदाबाद में शुरू किया गया मॉडल सडक़ सुरक्षा ज्ञान केंद्र (आरएसकेसी) मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग को व्यवहारिक बनाने के लिए सडक़ सुरक्षा जागरूकता में यह सराहनीय कदम है। वह सोमवार को सडक़ सुरक्षा केंद्र के उद्घाटन अवसर पर अधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए शत्रुजीत कपूर, हरियाणा ने सडक़ सुरक्षा में सुधार लाने और सडक़ उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार को विकसित करने के लिए परिवहन विभाग एवं मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने आज फरीदाबाद में एक मॉडल सडक़ सुरक्षा ज्ञान केंद्र (आरएसकेसी) का उद्घाटन किया गया। इस मॉडल आरएसकेसी का उद्घाटन शत्रुजीत कपूर, प्रधान सचिव (परिवहन), हरियाणा ने अमिताभ सिंह ढिल्लों, परिवहन आयुक्त, हरियाणा, जितेंद्र यादव, उपायुक्त, फरीदाबाद और राहुल भारती, कार्यकारी निदेशक, मारुति सुजुकी की उपस्थिति में किया गया इस ऑनलाइन समारोह में परिवहन विभाग हरियाणा, फरीदाबाद प्रशासन और मारुति सुजुकी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। फरीदाबाद में मॉडल आरएसकेसी, सडक़ उपयोगकर्ताओं को शिक्षित करने और शहर में सडक़ सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद करेगा, 2-आयामी दृष्टिकोण में यह लर्नर लाइसेंस के उम्मीदवारों को बुनियादी सडक़ सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करेगा, और सुरक्षित ड्राइविंग आदतों में लोगों को शिक्षित करेगा, लर्निंग लाइसेंस आवेदक मॉडल आरएसकेसी पर ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट के लिए भी उपस्थित हो सकेंगे। उद्घाटन करते हुए शत्रुजीत कपूर ने कहा कि सडक़ सुरक्षा एक सतत राष्ट्रीय चिंता है। देश के हादसों को कम करने के लक्ष्य के अनुरूप हरियाणा राज्य ने भी 2030 तक सडक़ हादसों को आधे से ज्यादा कम करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रत्येक सडक़ उपयोगकर्ता को सडक़ सुरक्षा को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी बनाना होगा, तभी हम दुर्घटना रहित हरियाणा का सपना पूरा कर सकेंगे। यह रोड सेफ्टी नॉलेज सेंटर इसे व्यवहारिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। इस केन्द्र के द्वारा नए लाइसेंस चाहने वालों और आम लोगों को सही सडक़ उपयोग और सुरक्षित ड्राइविंग आदतों का बुनियादी ज्ञान प्रदान किया जाएगा। सुरक्षित सडक़ों के लिए मारुति सुजुकी की प्रतिबद्धता के बारे में विस्तार से बताते हुए, राहुल भारती ने कहा कि मारुति सुजुकी जिंदगी बचाने के इस पहल में हरियाणा के परिवहन विभाग के साथ साझेदारी करके खुश है। हम राज्य में सडक़ उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मारुति सुजुकी में हम सडक़ सुरक्षा के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपना रहे हैं। वाहन डिजाइन से लेकर सडक़ सुरक्षा शिक्षा तक। भारत में 80 प्रतिशत से अधिक सडक़ दुर्घटनाएं मानवीय भूल के कारण होती हैं। हमें उम्मीद है कि यह मॉडल आरएसकेसी शहर में सडक़ उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार का आचरण विकसित करेगा।