आई.एल.आर. जसाना, में दो दिवसीय वर्चुअल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन

इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद द्वारा दोदिवसीय वर्चुअल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का गूगल मीट प्लेटफार्म पर सफल आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हांडा  ने अपने स्वागत भाषण से किया I कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ जितेंदर सिंह ढुल व डॉ जसवंत सैनी, विधि विभाग, एम डी यू रोहतक आदि ने गूगल मीट प्लेटफार्म पर जुड़कर अपने विचार व्यक्त किये व श्रोताओं के ज्ञान में वृद्धि की I इस प्रतियोगिता में दस टीमों ने हिस्सा लिया I दूसरे दिन कार्यक्रम में फाइनल में पहुंची TC-10 व TC-14 के बीच मुकाबला हुआ जिसमें TC-10 को विजयी घोषित किया गया I विजेता टीम TC-10 वैशाली भाटी, मनीष शर्मा, स्वाती व द्वितीय स्थान पर कुलदीप सिंह, गजेंदर व निस्चल रहे I प्रतियोगिता में बेस्ट मूटर महिला वैशाली भाटी, बेस्ट मूटर पुरुष कुलदीप सिंह, बेस्ट रेसर्चेर TC-10 टीम व बेस्ट मेमोरियल TC-16 को प्रदान किया गया I डॉ जसवंत सैनी, विधि विभाग, एम डी यू रोहतक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के छात्रों को भविष्य से अपार उपलब्धि मूट कोर्ट के माध्यम से ही प्राप्त की जा सकती है I उन्होंने संसथान को मूट कोर्ट प्रतियोगिता करने के लिए संस्थान के निदेशक, प्राचार्य, डॉ मो. सलीम व सभी शिक्षकगणों, कर्मचारियों को बधाई दी I इस अवसर पर संस्थान के अध्यापक गण, कर्मचारी व छात्रों ने हिस्सा लेकर मूट कोर्ट को सफल बनाया I संस्थान के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) जफर हुसैन द्वारा मूट कोर्ट  को सफल बनाने हेतु अतिथियों व श्रोताओं का धन्यवाद किया गया I इस मूट कोर्ट के सफल आयोजन में संस्थान के विधि प्रवक्ता डॉ. मो. सलीम व डॉ भूमिका की मुख्य भूमिका रही I कार्यक्रम का संचालन मिस सुप्रिया डांग ने किया I