बेटों ने मारपीटकर वूद्व पिता को घर से निकाला,ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम ने दिया सहारा

Faridabad : बेटों द्वारा मारपीटकर घर से निकाले गए वृद्व पिता को नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक ब्लॉक ने सहारा देकर नेक काम किया है। आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को पैनल एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता(डीएएलएसए) व राजेन्द्र कुमार गौतम का फोन आया कि बीके अस्पताल के मेन गेट के पास एक वृद्व लावारिस हालत में बैठा हुआ है। किशन लाल बजाज तुरंत अपनी टीम जिसमें पप्पू, सूरज आर्य के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्व को अपने साथ आश्रम लेकर आए। पूछताछ करने पर वृद्व ने अपना नाम नारायण उम्र 69 पुत्र नन्द राम शर्मा बताया। उसने बताया कि बेटों ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया है। किशन लाल बजाज ने वृद्व को आश्वासन दिया कि वह आश्रम को ही अपना घर समझे। जब तक चाहे वह यहां रह सकता है और उसके खाने पीने और पहनने का सारा इंतजाम नवजन मोर्चा समिति(रजि0) की देखरेख में किया जाएगा। किशल लाल बजाज ने बताया कि इसकी लिखित सूचना 3 नंबर पुलिस चौकी मेेंं दे दी जाएगी।