आई.एल.आर. जसाना, में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

आज दिनांक 21/06/2021 को इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हांडा व प्राचार्य प्रो.(डॉ.) जफर हुसैन ने अपने स्वागत भाषण से किया I इस अवसर पर अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, पद्मासन, ताड़ासन आदि आसनों का अभ्यास करवाया गया I संस्थान की LL.B 3 year की विभागाध्यक्ष श्रीमती रीता यादव द्वारा अतिथि योगाचार्य श्री देवराज आर्य के विषय में श्रोताओं को विस्तारपूर्वक अवगत कराया व उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी I कार्यक्रम में योगाचार्य श्री देवराज आर्य ने गूगल मीट प्लेटफार्म पर जुड़कर अपने विचार व्यक्त किये व श्रोताओं के ज्ञान में वृद्धि की तथा श्रोताओं द्वारा प्रस्तुत प्रश्नो व समस्याओं के समाधान भी प्रस्तुत किये I इस अवसर पर संस्थान के अध्यापक गण, कर्मचारी व छात्रों ने हिस्सा लेकर योग कार्यक्रम को सफल बनाया I संस्थान के विधि के प्रवक्ता श्री विनोद खत्री द्वारा योग कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अतिथियों व श्रोताओं का धन्यवाद किया गया I इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक श्री प्रवीण बाँकुरा की मुख्य भूमिका रही I इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की मनुष्य को स्वस्थ रहने हेतु प्रतिदिन योगासन करना अति लाभदायक होता है बहुत प्रकार के योगासन करने से मनुष्य की शारीरिक विषमता का निवारण होता है I कार्यक्रम का संचालन मिस प्रिया सिंह ने किया I