एन एच तीन फरीदाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने कोरोना काल में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में विश्व रक्तदाता दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया जिस में बच्चों और उन के अभिभावकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। कोरोना से त्रस्त विश्व में रक्तवीर समय समय पर रक्तदान कर सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं, इसे एक परंपरा और मुहिम बनाए जाने की आवश्यकता है ताकि जरूरत पड़ने पर प्रत्येक जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध हो जाए। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिन को रक्तदान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। वर्ष 2004 में स्थापित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित रक्त रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रक्तदाताओं के सुरक्षित जीवन रक्षक रक्त के दान करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आभार व्यक्त करना है। जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है, जो उन निस्वार्थ नागरिकों को समर्पित है जो अज्ञात लोगों के लिए अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं। वर्ष 2021 के लिए ‘रक्त दो और दुनिया को धड़काते रहो’, गिव ब्लड एंड कीप द वर्ल्ड बीटिंग निर्धारित किया गया है। रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा है 14 जून को नोबल प्राइज विजेता कार्ल लैंडस्टेनर का जन्म हुआ था जिन्हें ए बी ओ ब्लड ग्रुप सिस्टम खोजने का श्रेय मिला है। ब्लड ग्रुप्स का पता लगाने वाले कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन के दिन ही विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। कार्ल लैंडस्टीनर के द्वारा ब्लड ग्रुप्स का पता लगाए जाने से पहले तक ब्लड ट्रांसफ्यूजन बिना ग्रुप की जानकारी प्राप्त किए होता था, इस खोज के लिए ही कार्ल लैंडस्टाईन को सन 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि विश्व में स्वास्थ्य देखभाल संगठन जैसे कि विश्व स्वास्थ्य संगठन, द इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ रेड क्रॉस, रेड क्रेसेंट सोसाइटीज, द इंटरनेशनल फेड्रेशन ऑफ़ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन और द इंटरनेशनल सोसाईटी ऑफ़ ब्लड ट्रांसफ्यूज़न आदि सभी संगठन मिलकर विश्व स्तर पर लोगों को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करते है ताकि रक्त के अभाव में कोई जान न जाए, क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है केवल आप और हम ही रक्तदान कर के अमूल्य जीवन की रक्षा कर सकते हैं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा और विद्यालय की एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर गणित प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर ने विश्व रक्तदाता दिवस पर ऑनलाइन फेस पेंटिंग बना कर रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए सुरुचि, आरती, सोनी, हर्षिता और ताबिंदा का आभार व्यक्त करते हुए सभी को कोरोना महामारी के समय रक्तदान और जो व्यक्ति कोरोना से जंग जीत चुके हैं प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित किया।
