फरीदाबाद। नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर उपलब्ध ए आई सी टी ई प्रदत्त प्रगति एवं सक्षम स्कालरशिप स्कीम के तहत हरियाणा तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे डिप्लोमा एवं डिग्री के विद्दार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए थे। प्रगति डिग्री एवम डिप्लोमा योजना , जो सिर्फ लड़कियों के लिये है , हेतु अनिवार्य योग्यता परिवार की कुल वार्षिक आय आठ लाख परिवार से कम होना थी और उनको मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति आवंटित होनी थी , जबकि सक्षम डिग्री और डिप्लोमा छात्रवृतियों हेतु योग्यता 40 प्रतिशत दिव्यांगता तथा परिवार की कुल वार्षिक आय आठ लाख रूपए से कम होना नियत किया गया था। दोनों ही छात्रवृत्तियों की राशि 50 ,000 रुपए प्रति वर्ष है। हरियाणा राज्य में कुल 257 छात्र/छात्राओं ने यह छात्रवृत्तियों प्राप्त की जिनमें प्रगति डिप्लोमा में 164 , प्रगति डिग्री में 76 , सक्षम डिप्लोमा में 16 तथा सक्षम डिग्री में एक विद्यार्थी को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। 26 छात्राओं को मिली प्रगति छात्रवृत्ति के लिए प्रधानाचार्य मीनू वर्मा ने सभी छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्दार्थियों को बधाई प्रेक्षित की। प्रधानाचार्य मीनू वर्मा ने बताया की तकनीकी शिक्षा डिप्लोमा में अधिकतर लडकियां ऐसी घरों से आती हैं जिनकी आर्थिक स्तिथि बहुत अच्छी नहीं होती। ऐसे में यह प्रगति एवं सक्षम छात्रवृत्ति उन्हें अपनी पढाई करने में और आगे बढऩे में बहुत सहायक होगी। उन्होंने श्रीमती सोनिया नोडल ऑफिसर प्रगति एवं सक्षम टीम , सभी विभाग अध्यक्ष एवं ( ट्यूटर) (फस्र्ट ईयर) को धन्यवाद देते हुए कहा की कोरोना के चलते समय पर बच्चों को प्रोत्साहित कर ऑनलाइन फॉर्म भरवाना उनकी समय पर वेरिफिकेशन करना उनकी सहायता के बगैर संभव नहीं था।
