वटवृक्ष का दर्शन व दीपदान करने से दूर होते हैं कष्ट

 

पावन धार्मिक पर्व वट अमावस्या पर आरडब्लूए डीएलएफ सेक्टर 10 की महिला सैल ने तीन वट के पौधे लगाए। महिला सेल की प्रमुख निक्की माहेश्वरी ने कहा है कि उनकी महिला टीम इन वट के पेड़ों की पूरी देखभाल करेगी और इनको हरा भरा करके बड़ा वृक्ष बनाएंगी। वट पौधा लगाने के बाद निक्की, चंपा चोमाल, राजकुमारी, रिचा भारद्वाज,रूचि ने उसकी पूजा अर्चना की और उसकी परिक्रमा लगा कर अपने पति, बच्चों के उज्जवल व मंगलमय भविष्य व स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर महिला सैल की संरक्षक मधुबाला ने सत्यवान सावित्री कथा का वाचन करके वट वृक्ष की महिमा के बारे में बताते हुए कहा वट वृक्ष भविष्‍य के लिए सांसाें की संजीवनी है। इसका बहुत धार्मिक महत्व है।वट अमावस्या के दिन सौभाग्यवती महिलाएं वट सावित्री की पूजा कर अपने पति के आयुष्य और दीर्घायु की कामना करती हैं।वटवृक्ष का दर्शन करने से कष्ट दूर होते हैं। वटवृक्ष के समीप दीपदान से पारिवारिक में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। अतः सभी को अधिक से अधिक वट के पौधे लगाने चाहिए और उन्हें वृक्ष बनाना चाहिए।